राजस्थान प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 2600 पार, आज सुबह-सुबह मिले 33 मरीज

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। प्रदेश में हर दिन आंकड़े में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। गुरुवार को राजस्थान में 146 केस आए थे, जिसके बाद प्रदेश में मरीजों की संख्या 2584 हो गई थी, लेकिन आज सुबह-सुबह फिर प्रदेश में 33 नए मरीज सामने आ गए, जिसके बाद प्रदेश का नया आंकड़ा 2617 हो गया हैं। राजस्थान में पहला मरीज 2 मार्च को मिला था, सिर्फ 2 महीने में प्रदेश में यह आंकड़ा 2600 लोगों के पार चला गया हैं।

आज राजस्थान के जयपुर जिले में 6 नए मरीज सामने आए हैं, जोधपुर में 1 मरीज, चितौडग़ढ़ में 7 नए मरीज आए हैं, इसके अलावा कोटा में 7 मरीज और अजमेर में 11 नए मरीज, जबकि राजसमंद में भी आज 1 मरीज मिला है। राजस्थान में कोरोना से 58 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 893 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default