नागौर, राजस्थान।
आज नागौर जिले में कोरोना के तीन नए मरीज पाए गए है, अब नागौर जिले का आंकड़ा 116 पर पहुंच गया हैं। रविवार को भी नागौर में 20 नए मरीज मिले थे। नागौर के बासनी गांव में लगातार मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। बासनी में रविवार को भी 19 मरीज मिले थे। हालांकि आज मिले तीनों मरीज कहाँ से, अभी इसकी सूचना नहीं आई हैं, लेकिन नागौर में आज 3 मरीज मिले हैं। एक समय ऐसा था जब नागौर में एक भी मरीज नहीं था, जबकि नागौर के चारों ओर मरीज थे।
5 अप्रेल को नागौर में पहला मरीज मिला था, जिसके बाद यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। नागौर में अब तक 4 मरीज कोरोना से ठीक भी हो गए, जबकि 1व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हो गई हैं।

Tnxx for comment