नागौर के बडू गांव में हुई फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर महिपाल सिंह ने की फायरिंग

INC News
0


परबतसर, नागौर।

नागौर जिले के परबतसर उपखंड के गांव बडू में रविवार शाम को एक फायरिंग की घटना हुई। यह घटना रविवार शाम को 7 बजे हुई। बडू में एक मेडिकल स्टोर पर आरोपी और गच्छीपुरा थाने के हिस्ट्रीशीटर महिपाल सिंह ने हरिसिंह परफायरिंग की। अब इस मामले में पीड़ित हरिसिंह चौधरी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया हैं। हरिसिंह ने गच्छीपुरा थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि रविवार शाम को 6 बजे हिस्ट्रीशीटर महिपाल सिंह ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी, महिपाल सिंह ने पूछा कि आप कहाँ, तब मैंने बताया कि मैं मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आया हूं, महिपाल सिंह ने दुबारा धमकी देते हुए कहा कि मैं अभी वहीं आ रहा हूँ और तुझे मारूंगा, मैं यहां का हिस्ट्रीशीटर हूं।

आगे हरिसिंह ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया कि मैं जब मेडिकल स्टोर पर दवाई ले रहा था, इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर महिपाल सिंह अपने साथी पर्वत सिंह के साथ आया और मुझे ललकारते हुए गालियां निकालने लगा, मैं डर के कारण दुकान से बाहर नहीं निकला, इस कारण महिपाल सिंह ने फायर किए, हालांकि मेरे गोली नहीं लगी, इसके बाद पर्वत सिंह आरोपी को लेकर फरार हो गया।

पीड़ित हरिसिंह ने अपनी जान को खतरा बताते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं, वही पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही हैं। हम आपको बता दे कि महीपाल सिंह आदतन बदमाश हैं, यह आरोपी गच्छीपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। महिपाल सिंह परबतसर के हरनावा का रहने वाला हैं, जबकि पीड़ित हरि सिंह बडू के पास के गांव गढ़ी का रहने वाला है। इस मामले में परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने भी पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। गावड़िया ने कहा कि पिछली सरकार की राजनीतिक शरण के कारण आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, आरोपी पर जरूर कार्यवाही होगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default