जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में सोमवार को आंकड़े में थोड़ी कमी नजर आई। रविवार को राजस्थान में 77 नए आंकड़े सामने आए, जबकि रविवार को राजस्थान में 101 केस मिले थे। राजस्थान में फिलहाल अब नया आंकड़ा 2262 हो गया हैं, इनमें से 50लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई हैं, वही राजस्थान में 744 लोग कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव भी हो गए हैं। 744 लोगों में से करीब 300 लोग अपने घर भी लौट चुके हैं।
रविवार को जयपुर में 25 मरीज मिले, जिसके बाद जयपुर में मरीजों की संख्या 833 हो गई। रविवार को अजमेर में 1 नए मरीज मिला, भीलवाड़ा में 2 मरीज, धौलपुर में 2 मरीज, जैसलमेर में 1 मरीज, झालावाड़ में 10 मरीज, जोधपुर में 11 मरीज, टोंक में 8 मरीज, कोटा में 7 मरीज, नागौर में 3 मरीज और उदयपुर में 1 मरीज मिला। इसके अलावा चितोड़ में 7 मरीज मिले तो पाली में भी 1 मरीज मिला। राजस्थान में रविवार को सबसे ज्यादा 9 मौत कोरोना की वजह से हुई। अब राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 50 हो गई हैं।

Tnxx for comment