Corona: रविवार को राजस्थान में मिले 101 नए मरीज, मरीजों की संख्या हुई 2185

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में रविवार को आंकड़े में काफी व्रद्धि नजर आई। रविवार को राजस्थान में 101 नए आंकड़े सामने आए, जबकि शनिवार को राजस्थान में सिर्फ 49 केस ही मिले थे। राजस्थान में फिलहाल अब नया आंकड़ा 2185 हो गया हैं, इनमें से 40 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई हैं, वही राजस्थान में 518 लोग कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव भी हो गए हैं। 518 लोगों में से करीब 220 लोग अपने घर भी लौट चुके हैं।

रविवार को जयपुर में 16 मरीज मिले, जिसके बाद जयपुर में मरीजों की संख्या 808 हो गई। रविवार को अजमेर में 11 नए मरीज मिले, भरतपुर में एक मरीज, धौलपुर में 2 मरीज, हनुमानगढ़ में 1 मरीज, झालावाड़ में 1 मरीज, जोधपुर में 38 मरीज, सीकर में 1 मरीज, कोटा में 9 मरीज, नागौर में 20 मरीज और उदयपुर में 1 मरीज मिला। राजस्थान में रविवार को सबसे ज्यादा 7 मौत कोरोना की वजह से हुई। अब राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 40 हो गई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default