नागौर के खींवसर में दलित युवक को बेरहमी से पीटा, आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर

INC News
0


नागौर, राजस्थान।

राजस्थान के नागौर जिले की खींवसर तहसील में एक बार फिर दलित उत्पीड़न की घटना सामने आई हैं। यह घटना खींवसर के ढिंगसरा गांव की हैं। घटना 22 अप्रेल की बताई जा रही हैं। 22 अप्रेल को दलित युवक सुंदर नायक अपनी बकरी ढूढ़ने अपने गांव के खेतों की ओर गया था, इस दौरान कुछ असामाजिक लोगों ने दलित युवक को बंधक बनाकर पूरी रात पीटा और मारा। 23 अप्रेल को दिन में आरोपियों ने पीड़ित युवक के पिता को बुलवाकर पीड़ित पर हिरण शिकार का आरोप लगाया और पिता से 4 क्विंटल ज्वार देने की मांग पर पीड़ित युवक को आरोपियों ने छोड़ा।

इस घटना के बाद परिजन पीड़ित युवक को अस्पताल लेकर गए और पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने ओमप्रकाश विश्नोई, रामनिवास विश्नोई, बंशीराम बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। मामला डरः करवाने का बाद पुलिस ने लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, लेकिन घटना के 3 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त में नहीं आए हैं। हम आपको बता दे कि नागौर के खींवसर में पहले भी ऐसी घटना सामने आई हैं, कुछ दिन पहले नागौर के करणु गांव में भी इस तरह की घटना देखने को मिली थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default