राजस्थान के लिए अच्छी खबर, प्रदेश में 30% लोग हो गए कोरोना से स्वस्थ

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा हैं। प्रदेश में रविवार को 101 मरीज सामने आए थे। वही आज सोमवार को 36 मरीज अब तक सामने आ चुके है, जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या राजस्थान में 2221 हो गई हैं। लेकिन राजस्थान के लिए सबसे बड़ी खबर यह हैं कि राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बहुत अच्छा है। राजस्थान में लगभग 30 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए है।



हम आपको बता दे कि प्रदेश में कुल मरीज 2221 हैं, तो इन मरीज़ोमें से 629 मरीज ठीक हो गए हैं, इसके अलावा 44 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वस्थ हुए मरीजों का प्रतिशत 30 हैं, जबकि मरने वाले लोगों का प्रतिशत लगभग 2 प्रतिशत हैं। यह राजस्थान के लिए बहुत अच्छी खबर हैं कि प्रदेश में इतने लोग स्वस्थ भी होते जा रहे हैं। यह आंकड़े अन्य राज्यों की तुलना में काफी अच्छे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default