राजस्थान से खास रिश्ता था इरफान खान का, जयपुर, जोधपुर और टोंक से जुड़ा है गहरा रिश्ता

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

आज मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया हैं, इरफान खान के कैंसर था, जिसके कारण आज इरफान खान जिंदगी की जंग हार गए। इरफान खान की मौत के बाद आज पूरे देश सभी लोग उनको याद कर रहे हैं। हमारे राजस्थान प्रदेश में इस खबर के बाद शोक की लहर भी दौड़ गई हैं, क्योंकि इरफान का राजस्थान के साथ गहरा रिश्ता था। इरफान खान राजस्थान के इकलौते बड़े एक्टर थे। इरफान खान का जन्म राजस्थान की राजधानी जयपुर में ही हुआ था। 

इरफान खान का परिवार आज भी जयपुर में ही रह रहा हैं, इरफान खान के 2 भाई अभी भी जयपुर रहते है। इनका परिवार जयपुर के पुराना शहर में रहता हैं। इरफान खान का ननिहाल राजस्थान के टोंक जिले में हैं, जो जयपुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा इरफान खान के मामाजी जोधपुर भी रहते हैं, इसलिए वो शुरू से ही जोधपुर आते-जाते रहे हैं। जोधपुर भी उनके एक ननिहाल की तरह है। इरफान खान राजस्थान से काफी लगाव भी रखते थे, अक्सर वो राजस्थान आया करते थे। राजस्थान में आकर वो अपने शौक जैसे पतंगबाजी भी करते थे। आज निधन होने के बाद राजस्थान प्रदेश में उनको लेकर एक शौक की लहर दौड़ चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default