जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रहा हैं, प्रदेश में आज अब तक 118 मरीज मिल चुके है, यह आंकड़ा दोपहर का हैं, अभी शाम तक इस आंकड़े में व्रद्धि आ सकती हैं। इस आंकड़े के बाद राजस्थान में मरीजों की संख्या 2500 के पार चली गई हैं, अब राजस्थान का नया आंकड़ा 2556 हो गया हैं। आज राजस्थान के बारां जिले में भी कोरोना पहुंच गया हैं, अब राजस्थान के 29 जिले कोरोना संक्रमित हो गए है।
प्रदेश में आज जोधपुर में सबसे ज्यादा 83 नए मरीज मिले हैं, जयपुर में आज 21 मरीज, अजमेर में 4 मरीज, अलवर में 1 मरीज, बारां में 1 मरीज, चितौड़गढ़ में 3 नए मरीज मिले हैं, इसके अलावा कोटा और टोंक में 2-2 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजस्थान का आंकड़ा 2556 पर पहुंच गया हैं। इसके अलावा प्रदेश में 836 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं, जबकि राजस्थान में 58 लोगों की मौत कोरोना से हो गई हैं। अब राजस्थान में एक्टिव पॉजिटिव केस 1662 हैं।


Tnxx for comment