नागौर, राजस्थान।
मंगलवार को नागौर जिले में कोरोना के तीन नए मरीज पाए गए है, अब नागौर जिले का आंकड़ा 119 पर पहुंच गया हैं। सोमवार को भी नागौर में 3 नए मरीज मिले थे। नागौर के बासनी गांव में लगातार मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। बासनी में रविवार को भी 19 मरीज मिले थे। मंगलवार को मिले 3 मरीजों में से 2 मरीज बासनी गांव के ही हैं, जबकि 1 मरीज नागौर के रूण गांव का हैं। बासनी गांव में मरीजों की संख्या 100 से बाहर चली गई हैं, इसी गांव से नागौर में कोरोना फैला हैं। एक समय ऐसा था जब नागौर में एक भी मरीज नहीं था, जबकि नागौर के चारों ओर मरीज थे।
5 अप्रेल को नागौर में पहला मरीज मिला था, जिसके बाद यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। नागौर में अब तक 7 मरीज कोरोना से ठीक भी हो गए, जबकि 1व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हो गई हैं।

Tnxx for comment