राजस्थान प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। आज भी प्रदेश में 69 नए मरीज मिल गए। शनिवार की तुलना में आज रविवार को आंकड़े बढ़ गए है। प्रदेश का अब नया आंकड़ा 2152 हो गया हैं। आज प्रदेश के अजमेर में 11मरीज मिले हैं, तो भरतपुर में 1, धौलपुर में 2, हनुमानगढ़ में 1, जयपुर में 6 मरीज, झालावाड़ में 1 मरीज, जोधपुर में 23 मरीज, सीकर में 1 मरीज, कोटा में 3 मरीज, नागौर में 20 मरीज मिले हैं। अब राजस्थान के 33 में से 28 जिले कोरोना संक्रमित हो गए है। राजस्थान में 3513 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए है, तो अब तक 35 लोगों की जान भी जा चुकी हैं।

Tnxx for comment