राजस्थान में मिराज के भाव ने डॉलर को भी पीछे छोड़ा, लॉक डाउन के चलते महंगी हो गई हैं मिराज

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

आज हम कुछ अलग प्रकार की न्यूज आपके लिए लेकर आये है, इस न्यूज को आप मजाकिया तौर पर भी देख सकते हैं, लेकिन यह खबर सच जरूर है। दरअसल राजस्थान में लोग 'मिराज' नाम की तम्बाकू का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं। चाहे युवा हो अधेड़ हो या फिर बुजुर्ग आपको राजस्थान में हर उम्र के आदमी मिराज खाते हुए दिखाई पड़ जाएंगे। और तो और यह मिराज कहीं कहीं पर महिलाएं भी खाती हुई मिल जाती हैं। आम तौर पर एक आदमी दिन की एक मिराज तंबाकू की पुड़िया खा जाता हैं। यह तम्बाकू बाजार में 10 रुपये की मिलती हैं।

राजस्थान में मिराज ने डॉलर को भी पीछे छोड़ा

इन दिनों देश मे लॉक डाउन हैं और राजस्थान में भी लॉक डाउन हैं। इस कारण हर प्रकार की किराने की दुकानें बंद हैं। गांवों में कई दुकानें ऐसी हैं, जिन पर राशन पानी भी मिलता और किराना का सामन भी। अब इन दुकानों पर मिराज की सप्लाई तो हो नहीं रही हैं। इसलिए दुकानदारों ने मिराज सहित अन्य गुटखे भी महंगे कर दिए है। आदत से मजबूर लोग हर दाम में मिराज लेने को तैयार हैं। अब हालात ये हो गए हैं कि राजस्थान में मिराज 100 रुपये में मिल रही हैं, जो 10 रुपये की मिराज थी, अब वो 10 गुने ज्यादा दाम में मिल रही हैं। 

वर्तमान समय में 1 डॉलर का भाव भारत मे 76 रुपये हैं। इस तरह राजस्थान में एक मिराज के भाव डॉलर से भी ज्यादा हो गए हैं। मिराज ने अमेरिकी डॉलर को पीछे  छोड़ दिया हैं। हालांकि हम आपको मिराज खाने की सलाह नहीं दे रहे है। यह आपके पास अच्छा मौका है, आप ऐसे वक्त में मिराज, तंबाकू, बीड़ी जैसी नशे की चीजों को छोड़ सकते हैं। इसके कारण आपके रुपये भी बच जाएंगे और आप केंसर जैसी बीमारियों से भी बच जाओगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default