नागौर, राजस्थान।
राजस्थान के नागौर जिले के लिए आज सुबह-सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यह खबर काफी चिंताजक भी हैं। आज नागौर में एक साथ 20 नए केस सामनेआये हैं। पिछले 3 दिनों से नागौर में एक भी केस नही आया था, लेकिन आज एक साथ ही 20 नए केस आने से नागौर में हड़कंप मच गया हैं। पहले राजस्थान में 93 केस ही थे, आज 20 नए केस आने से नागौर में आंकड़ा अब 100 से बाहर निकल चुका है। नागौर में अब कुल मरीजों की संख्या 113 हो गई हैं। यह खबर नागौर के लिए काफी चिंताजक हैं।
राजस्थान प्रदेश में सिर्फ 6 जिले ऐसे थे जहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा थी, लेकिन अब नागौर में इन जिलों के साथ जुड़ गया हैं। हालांकि आज 20 लोग नागौर में कहाँ से मिले हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं आई हैं, लेकिन अब नागौर में 93 कोरोना मरीज हो गए है। नागौर के परबतसर में 3 मरीज, लाडनूं में 6 मरीज, बाकी 84 लोग बासनी गांव के थे। अब ये 20 मरीज नागौर में कहाँ-कहाँ से मिले हैं, यह जानकारी अभी क्लियर नहीं हैं। हम आपको बता दे कि नागौर में पहला मरीज 5 अप्रेल को मिला था, 20 दिनों में यह आंकड़ा 100 से बाहर हो गया हैं।

Tnxx for comment