जोधपुर में कोरोना हुआ बेकाबू, आज मिले 83 मरीज, 500 के करीब हैं जोधपुर का आंकड़ा

INC News
0


जोधपुर, राजस्थान।

प्रदेश शहीत देश मे हर दिन कोरोना मरीजों ई संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही हैं। आज प्रदेश में 118 नए मरीज मिल चुके है। राजस्थान में जयपुर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा मरीजों वाला जिला जोधपुर हैं। जोधपुर में आज दोपहर 83 नए मरीज सामने आ गए हैं, जिसके बाद जोधपुर में हड़कंप मच गया, क्योंकि एक दिन में पहली बार ऐसा हुआ है कि जोधपुर में 80 से ज्यादा मरीज मिले हो। इन हालात को देखकर यही लगता हैं कि जोधपुर भी जयपुर की तरह बनता जा रहा हैं।

आज जोधपुर में 83 नए मरीज मिलने के बाद जोधपुर का नया आंकड़ा 496 हो गया, इस तरह जोधपुर में लगभग 500 मरीज हैं। जोधपुर जिले में अब तक 7 लोगों की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई हैं। हालांकि जोधपुर में 103 लोग कोरोना से रिकवर भी कर गए है। जोधपुर में सबसे ज्यादा मरीज शहर में ही हैं, इसके अलावा कुछ मरीज लूणी में भी हैं। जोधपुर शहर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default