RLP समर्थक यह कार्यकर्ता 5 दिन से धरने पर, अभी तक RLP और प्रशासन ने नहीं ली सुध

INC News
0


अनूपगढ़, श्रीगंगानगर।

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ उपखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रालोपा समर्पित कार्यकर्ता 5 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। कार्यकर्ता विनोद मेघवाल की मांग अनूपगढ़ और घड़साना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पदों भरने की हैं। विनोद मेघवाल ने अक्टूबर महीने में 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक भी आंदोलन किया था, उस समय क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन ने डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया था। 45 दिनो के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर विनोद मेघवाल ने फिर से आमरण अनशन शुरू कर दिया हैं।


5 दिन बाद भी रालोपा नहीं ली सुध, अनशनकारी ने सभी पार्टी नेताओं को कराया अवगत

अनशनकारी विनोद मेघवाल से INC News ने कॉल करके बात चीत की। विनोद मेघवाल का कहना हैं कि रालोपा को मैं पूरी तरह समर्पित हूँ, मैंने रालोपा के तमाम बड़े नेताओं से बातचीत की, रालोपा विधायक नारायण बेनीवाल से भी बात हुई, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक साथ नहीं मिल पाया हैं, अभी तक रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल से बात नहीं हो पाई हैं।

विनोद मेघवाल ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जायेगी, तब तक यह आमरण अनशन चलता रहेगा, अभी तक मैं अकेला ही अनशन पर हूँ, कोई साथ देने नहीं आ रहा हैं। अनूपगढ़ में डॉक्टरों की कमी हैं, डॉक्टर नहीं मिलने पर मरीजो को गंगानगर या फिर बीकानेर जाना पड़ता हैं, जो दोनों ही शहर 100 किमी से ज्यादा दूरी पर हैं।

45 दिन पहले प्रशासन ने आश्वासन दिया, अब दुबारा भी नहीं ले रहे सुध

45 दिन पहले जब विनोद मेघवाल का अनशन खत्म करवाया गया था, तब प्रशासन ने डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने की बात कही थी, 45 दिन बाद भी डॉक्टरों के पद रिक्त होने पर दुबारा विनोद मेघवाल आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी दुबारा से प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, जबकि यह मुद्दा सार्वजनिक हित से जुड़ा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default