जयपुर राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अब चुनावी चर्चा गांवों में आ गई हैं। सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए गांवों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं के हाथ मे बागडोर दिख रही हैं। जनवरी और फरवरी में राजस्थान में पंचायत चुनाव होने वाले है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम घोषित नहीं किये हैं। दिसम्बर अंतिम तक चुनाव आयोग पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा।
सरपंच चुनाव में सिर्फ़ 50 हजार ही खर्च कर सकेगा
चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर खर्च राशि का ब्यौरा दे दिया हैं और इससे जुड़े हुए निर्देश भी जारी कर दिए। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सरपंच चुनाव में 50 हजार की राशि, पंचायत समिति सदस्य 75 हजार रुपये, जबकि जिला परिषद 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि खर्च कर सकेगा। इन नियमों से ज्यादा राशि ख़र्च करने पर चुनाव आयोग कानूनी कार्यवाही भी करेगा, हर उमीदवार को खर्च राशि का ब्यौरा चुनाव आयोग को देना होगा। यह निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए हैं।

Tnxx for comment