Breaking News- टोंक में 6 साल की मासूम से रेप करके हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

INC News
0


टोंक, राजस्थान।

शनिवार को टोंक जिले के खेड़ली में हुए 6 साल की मासूम बच्ची के साथ ब्लात्कार और हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने आरोपी महेंद्र मीणा उर्फ धौल्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महेंद्र मीणा 38 वर्ष का हैं और पेशे से ट्रक चालक हैं, अभी आरोपी घर पर आया हुआ था। आरोपी महेंद्र मीणा आदतन शराबी हैं, जिस दिन घटना हुई, उस दिन भी आरोपी महेंद्र मीणा शराब पिया हुआ था।

शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने से पहले आरोपी महेंद्र मीणा ने मासूम बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपहरण कर लिया और मासूम को पास के ही जंगलों में ले जाकर रेप किया, गांव वालों के डर से आरोपी ने बच्ची की स्कूल ड्रेस में ही लगे बेल्ट से ही बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के शव को झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपी दिन और रात जंगलों में ही घूमता रहा, आरोपी राजस्थान से बाहर जाना चाहता था, लेकिन पुलिस ने एक ही दिन में आरोपी को धर दबोचा। बताया जा रहा हैं आरोपी महेंद्र मीणा की एक साल से अपनी पत्नी से अनबन भी चल रही थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default