डीडवाना में बना नया पंचायत समिति भवन, विधायक चेतन डुडी ने किया लोकार्पण

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

डीडवाना पंचायत समिति के लिए काफी सालों से अटके हुए पंचायत भवन का निर्माण आखिर अब पूरा हो गया हैं। इस भवन का लोकार्पण रविवार को क्षेत्रीय विधायक चेतन डुडी ने किया। विधायक डुडी ने कहा कि इस भवन की नींव मेरे पिता स्वर्गीय विधायक रुपाराम डुडी ने रखी थी, उसके बाद भाजपा सरकार का राज आ गया था, कुंठित राजनीति के कारण इस भवन का निर्माण काफी सालो से रुका हुआ था। हमने 2 बार इसके लिए भाजपा राज में आंदोलन भी किया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।

विधायक डूडी ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस का राज आया था, हमने इस काम को शुरु करवाया और आज इस भवन का हम लोकापर्ण कर रहे है, इस भवन के निर्माण से डीडवाना पंचायत समिति के लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी, पंचायत समिति के लोग अपने काम आराम से करा सकेंगें। विधायक डुडी ने इस भवन में जल्द ही एक बड़े मीटिंग हॉल का निर्माण करवाने की भी बात कही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default