हैदराबाद।
हैदराबाद में हुए रेप और हत्याकांड ने भारत के हर आदमी को झकझोर कर दिया हैं। सिर्फ 1 सफ्ताह म ही प्रियंका रेड्डी को हैदराबाद पुलिस ने न्याय दिला दिया हैं। हैदराबाद पुलिस ने आज सुबह चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया हैं। इस एनकाउंटर के बाद हैदराबाद पुलिस की हर एक भारतीय तारीफ कर रहा हैं। अब हम इस घटना के बारे में पूरी जानकारी आपको दे रहे है कि कैसे इन चारों आरोपियों ने प्रियंका रेड्डी के साथ दरिंदगी की और उसके बाद कैसे महिला डॉक्टर को जलाया और उसके बाद आरोपियों का एनकाउंटर कैसे हुआ?
हैदराबाद के शादनगर में 28 नवंबर को जली हालत में एक डॉक्टर का शव मिला। यह शव एक महिला डॉक्टर का था, जिसका नाम प्रियंका रेड्डी था। डॉक्टर के साथ चार लोगों ने वहशियाना सलूक किया और उसे जिंदा जला दिया। इस रोंगटे खड़े कर देनेवाली घटना ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरे देश में हड़कंप मच गया।
इस जघन्य अपराध के बाद लगातार आरोपियों को कड़ी सजा देने की देशभर से आवाज उठ रही थी और लोग सड़कों पर उतर पर अपना आक्रोश जा रहे थे। इस बीच, अचानक जब यह खबर 6 दिसंबर की सुबह आई कि डॉक्टर से गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंट में मार गिराया उसके बाद देश जाकर देश ने कहीं सुकून की सांस ली है।
चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, शिवा, नवीन और सी चेन्नकेशवुलु ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले टोंडूपल्ली टोल प्लाजा पर शराब पी थी। खास बात ये थी कि महिला डॉक्टर को फंसाने के लिए जो साजिश रची गई थी। साइबरबाद पुलिस ने शादनगर अंडरपास के नीचे पीड़िता का जला हुआ शव मिलने के बाद पुलिस को सबसे पहला सुराग एक टायर मकैनिक से मिला। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नसर वीसी सज्जटनार ने पूरी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि इसे एस सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद से महिला डॉक्टर की मां ने सभी दोषियों को सबके सामने जिंदा जलाने की मांग की थी। परिवारवालों ने यह भी कहा कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की होती तो पीड़ता को बचाया जा सकता था।
इस केस में हैदराबाद में वकीलों ने चारों आरोपियों का केस न लड़ने का फैसला किया। शादनगर बार असोसिएशन ने शनिवार को ऐलान किया कि डॉक्टर से रेप करने वाले चारों आरोपियों को किसी भी तरह की कानूनी मदद नहीं दी जाएगी। उसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने तेजी से मुकदमा चलाने के लिए फास्ट ट्रैक अदालत के गठन की घोषणा की।
इस बीच 6 दिसम्बर की अल सुबह 3 बजे हैदराबाद पुलिस आरोपियों को उसी घटना स्थल पर ले गई, ताकि उस घटना को वापिस दोराहया जा सके और पुलिस को हर पहलू समझ आ सके। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी, जिस कारण हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया और इस मामले का ही अंत कर दिया। इस एनकाउंटर का स्वागत आज पूरा भारत कर रहा हैं।

Tnxx for comment