जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार ने अब बेरोजगारों को एक और तोहफा दिया हैं। अब पटवारी के लिए राज्य सरकार ने एक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं। कल बुधवार को राजस्थान सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के लिए भी भर्ती निकाली हैं और आज यह पटवारी की भर्ती भी निकाली गई हैं। पटवार भर्ती में 4260 पदों की वेकेंसी हैं।
पटवार भर्ती राजस्व विभाग के नए नियमों के आधार पर होगी। इस भर्ती के लिए 20 जनवरी से 19 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि परीक्षा कब होगी, इसको लेकर कोई सूचना नहीं दी गई हैं। पटवारी भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थी बैठ सकते है।

Tnxx for comment