Big News: राजस्थान के यह 6 जिले, जहां पर है 100 से ज्यादा कोरोना मरीज

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं, प्रदेश में आज 9 बजे तक मरीजों की संख्या 2059 तक पहुंच गई हैं। प्रदेश में हर दिन नए-नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। राजस्थान के 33 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना फैल चुका हैं, वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना की वजह से 33 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। प्रदेश में 473 लोग कोरोना से ठीक भी हो गए हैं। राजस्थान प्रदेश के 6 ऐसे जिले हैं, जहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक है। आइये हम उन 6 जिलों के बारे में जानते हैं।

राजस्थान के इन जिलों में है 100 से ज्यादा मरीज

राजस्थान में सबसे ज्यादा मरीज जयपुर जिले में हैं, जयपुर में मरीज़ो की संख्या 776 हैं। दूसरे नंबर पर जोधपुर जिला हैं, जहां पर मरीजों की संख्या 321 हैं। यह 2 जिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं। इनके अलावा कोटा में 148 मरीज हैं, तो टोंक में 115 मरीज हो चुके है, वही अजमेर जिले में भी 114 मरीज हैं, तो भरतपुर में 107 मरीज हैं। यह जिले ऐसे हैं जहां कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक हैं। इसके अलावा नागौर 7 वे नम्बर पर हैं, जहां अब यक 93 मरीज हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default