पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की अध्यक्षता में हुई बैठक

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

प्रदेश में अब पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, इस बैठक में भाजपा के सभी दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने की। हाल ही में भाजपा निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, इसलिए पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा बड़ी तैयारी करने की सोच रही हैं।

प्रदेश में अगले महीने जनवरी और फरवरी में पंचायत चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव की तैयारियां करना शुरू कर दिया हैं। 15 दिसम्बर को पंचायत चुनाव को लेकर लॉटरी निकाली जाएगी। जनवरी में राज्य निवार्चन आयोग मतदाता सूची जारी करेगा। जनवरी के अंतिम सफ्ताह और फरवरी में इस चुनाव के लिए मतदान होगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default