नागौर, राजस्थान।
14 दिसम्बर को कांग्रेस दिल्ली में केंद्र सरकार के विरुद्ध एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। इस रैली का नाम'देश बचाओं' रैली हैं। यह रैली मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ की जा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस ने हर जिले, हर प्रदेश में प्रदर्शन किया है, अब एक सामूहिक प्रदर्शन कांग्रेस दिल्ली में करेगी, इसको लेकर कांग्रेस ने बड़ी तैयारी की हैं। हर राज्य को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने का टास्क मिला है। राजस्थान प्रदेश को भी दिल्ली रैली के लिए बड़ा टास्क मिला है।
नागौर जिले को 5000 कार्यकर्ताओं का टास्क, जिला कमेटी ने की बैठक
कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली के लिए नागौर जिले को 5000 कार्यकर्ताओं का टास्क दिया गया हैं। 14 दिसम्बर को नागौर से 5 हजार कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को नागौर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, इस बैठक में नागौर जिला प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भाग लिया। इनके अलावा नागौर जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने भी इस बैठक में भाग लिया। इस बैठक में नागौर जिले के तमाम कांग्रेस के विधायक और नेतागन मौजूद थे।
इस बैठक में मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और मोदी सरकार के खिलाफ हो रही इस रैली में भाग लेने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि हमें 5000 का टास्क मिला है, लेकिन हम 6000 से ज्यादा कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने पहुंचेंगें।

Tnxx for comment