जयपुर, राजस्थान।
बर्फबारी के दौरान हर दिन कश्मीर से हिमस्खलन की खबरें आती हैं और इस हिमस्खलन में सेना के जवान भी शहीद हो जाते है। मंगलवार को कश्मीर में फिर हिमस्खलन हुआ और इसमें 4 जवान शहीद हो गए। यह हिमस्खलन कश्मीर के कुंपवाडा में हुआ था। पिछले महीने नवम्बर में भी 4 जवान हिमस्खलन से शहीद हुए थे। हर साल कई जवान ड्यूटी करते हुए हिमस्खलन की चपेट में आ जाते है। एक आंकड़े के अनुसार 1984 के बाद अब तक 1000 से ज्यादा जवान हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो चुके हैं।
राजस्थान के 2 जवान इस हिमस्खलन में हुए शहीद
मंगलवार को हुए हिमस्खलन में 4 जवानों में से राजस्थान प्रदेश के 2 जवान भी शहीद हुए। इनमें एक जवान चुरू जिले से था, तो दूसरा जवान झुंझुनूं जिले से था। झुंझुनूं की खेतड़ी तहसील के हरड़िया गांव के राजेन्द्र सिंह कश्मीर के तंगदार में शहीद हुए, जबकि चूरू की तारानगर तहसील के साहवा गांव के कमल कुमार कुंपवाड़ा में शहीद हुए थे। कमल कुमार 2018 में ही सेना में भर्ती हुए थे।

Tnxx for comment