अब RLP करेगी प्रदेश स्तर का बड़ा आंदोलन, गहलोत सरकार को बड़े लेवल पर घेरेगी RLP

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

रालोपा प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज बाड़मेर-जोधपुर प्रवास पर थे। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर के सर्किट हाउस पर एक प्रेस वार्ता की, उन्होंने इस प्रेस वार्ता में कहा कि रालोपा एक बड़ा आंदोलन करने जा रही हैं, यह आंदोलन लोकसभा सत्र खत्म होते ही शुरू होगा और इसकी शुरुआत जोधपुर की धरती से होगी, आंदोलन से पहले जोधपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन होगा, फिर पूरे प्रदेश में यह आंदोलन होगा।

हनुमान बेनीवाल ने इस आंदोलन के जरिये कौनसी मांग की जाएगी, यह भी बताया। उन्होंने कहा बेरोजगारों को 3500 रुपये प्रति महीना भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, संविदा कर्मियों की नियमित नियुक्ति और रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जल्द ही इस आंदोलन की तारीख घोषित की जाएगी और यह सब मांगें मनवाई जाएगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

गौरतलब हैं कि 13 दिसम्बर तक लोकसभा सत्र चलेगा, उसके बाद ही यह आंदोलन रालोपा राजस्थान में कर सकती हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की गहलोत सरकार अपने 1 साल के कार्यकाल पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। गहलोत सरकार 17 दिसम्बर को अपनी वर्षगांठ मनाने जा रही हैं। इस वर्षगांठ पर सरकार कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकती हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default