खींवसर थाने का आज RLP करेगी घेराव, सांसद बेनीवाल सहित सभी रालोपा विधायक होंगे घेराव में शामिल

INC News
0


खींवसर, राजस्थान।

खींवसर में आज रालोपा खींवसर थाने का घेराव करने जा रही हैं। यह घेराव चम्पालाल गौड़ मामले में किया जा रहा हैं। इस घेराव में रालोपा के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल होंगें, उनके अलावा विधायक नारायण बेनीवाल, विधायक इंदिरा देवी बावरी और विधायक पुखराज गर्ग भी शामिल होंगें। इनके अलावा बड़ी संख्या रालोपा कार्यकर्ता इस घेराव में भाग लेंगें और चम्पालाल गौड़ के न्याय की मांग करेंगें।

गौरतलब हैं कि खींवसर के पांचला गांव के चम्पालाल गौड़ की उनके पीछे कुछ आरोपियों के द्वारा ट्रैक्टर पीछे दौड़ाने से सदमे के कारण मृत्यु हो गई। चम्पालाल गौड़ की जमीन पर कुछ आरोपी कब्जा करना चाह रहे थे और चम्पालाल को काफी परेशान किया जा रहा था। पीड़ित चम्पालाल ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उधर आरोपी लगातार पीड़ित को परेशान कर रहे थे, जिसके बाद चम्पालाल ने एसपी के पास जाकर भी गुहार लगाई, लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टा आरोपी उनके खेत मे ट्रैक्टर लेकर आये और चम्पालाल के पीछे दौड़ाना शुरू कर दिया, जिसके कारण सदमे से चम्पालाल की मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस मौके पर आई और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, लेकिन परिजनों ने अभी तक शव नहीं उठाया। ब्राम्हण समाज पिछले 2 दिनों से खींवसर थाने के सामने धरने पर बैठा हुआ है। उनके साथ विधायक नारायण बेनीवाल भी दिनभर धरने पर थे। अभी तक कई वार्ताओं का दौर चला, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई हैं। परिजनों की मांग हैं कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो, थानाधिकारी को तुरंत हटाया जाए, परिवार में एक जने को नोकरी दी जाए और 50 लाख का मुवावजा दिया जाए।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default