बाड़मेर, राजस्थान।
बाड़मेर सांसद और कृषि राज्य मंत्री कैलास चौधरी ने आज बाड़मेर में हो रहे नगर परिषद चुनाव के लिए प्रचार किया। मंत्री ने कई वार्डों में प्रत्याशियों के लिए आम जनता से वोट और समर्थन की अपील की। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों और काम-काज को जनता के बीच में रखा, वहीं राजस्थान की गहलोत सरकार को जन विरोधी सरकार बताया। इस दौरान चौधरी की नुक्कड़ सभाओं में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
गौरतलब हैं कि प्रदेश में 16 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा हैं, इस दौरान बाड़मेर नगर परिषद के लिए भी 16 नवम्बर को ही मतदान होगा, जिसका परिणाम 19 नवम्बर को आएगा। इस चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनो कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Tnxx for comment