सांसद बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी पर हुआ हमला, बायतु में हुआ हमला

INC News
0


बायतु, बाड़मेर।

मंगलवार को रालोपा सयोंजक बाड़मेर दौरे पर थे, इस दौरान वो रात के समय मे बायतु उपखण्ड पर वीर तेजाजी के प्रोग्राम में है रहे थे, लेकिन रस्ते में उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हनुमान बेनीवाल केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी में बैठे हुए थे, हालांकि इस हमले में उनके गाड़ी के सीसे ही टूटे। हनुमान बेनीवाल और केलाश चौधरी ने इस  हमले का आरोप राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर लगाया हैं।

दरअसल कल बाड़मेर प्रवास के दौरान हनुमान बेनीवाल ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को लेकर कई बयान दिए थे, जिसके बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में करीब 100 लोग इकट्ठे हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करना शुरू कर दिया, इस मीटिंग के बाद पुलिस भी सकते में आ गई और बायतु में 10 थानों की पुलिस भी तैनात कर दी गई। लेकिन जैसे ही हनुमान बेनीवाल का काफिला बायतु पहुंचा, वैसे ही हमलावरों ने बेनीवाल की गाड़ी पर हमला बोल दिया, इस गाड़ी में ही केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी बैठे हुए थे। हनुमान बेनीवाल ने इस घटना के बाद हरीश चौधरी पर जमकर हमला बोला, कहा ऐसा मैं भी करवा सकता हूं, लेकिन सारे लोग अपने ही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default