RLP इसी महीने करेगी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, हनुमान बेनीवाल ने कर दिया ऐलान

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

आज रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल बाड़मेर प्रवास पर हैं, इस दौरान बाड़मेर पहुंचते ही पार्टी मुखिया का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बेनीवाल काफी दिनों के बाद बाड़मेर पहुंचे है। बाड़मेर मुख्यालय पर हनुमान बेनीवाल ने अपने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की, इस दौरान उनके साथ रालोपा महासचिव मनीष चौधरी, रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल भी मौजूद थे। हनुमान बेनीवाल ने बाड़मेर मुख्यालय पर एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।


नवम्बर में रालोपा का होगा प्रदेश स्तर पर विस्तार, बनेगी कार्यकारिणी

हनुमान बेनीवाल ने प्रेस वार्ता में बात करते हुए कहा कि इसी महीने रालोपा की प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जाएगी, हर  स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे, वहीं हर जिलों में में आर एल पी की कार्यकारिणी बनाई जाएगी, सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग काम बांट दिया जाएगा। फिलहाल रालोपा पंचायत चुनाव के लिए तैयारी कर रही हैं, गांवों में रालोपा की पकड़ काफी मजबूत है। 

बेनीवाल ने कहा कि अब धीरे धीरे रालोपा पार्टी पूरे प्रदेश में अपना विस्तार करेगी, इसके लिए इसी महीने में कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। 2023 के चुनावों में रालोपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, रालोपा राजस्थान का भविष्य हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default