महिपाल मदेरणा को आज फिर से जाना होगा जोधपुर की सेंट्रल जेल में

INC News
0


जोधपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश के सबसे चर्चित कांड भंवरी देवी प्रकरण मामले में सजा काट रहे राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा को आज फिर से जेल में जाना होगा। मदरेणा 8 नवम्बर को जेल से बाहर आये थे। राजस्थान कोर्ट ने महिपाल मदेरणा को 4 दिनों के लिए रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए जमानत पर छोड़ा था। इस जमानत के दौरान महिपाल मदेरणा पुलिस कस्टडी के साथ ही थे।

महिपाल मदेरणा को राजस्थान कोर्ट ने 12 नवम्बर को वापिस जेल में उपस्थित होने का निर्देश दिया था, जो आज खत्म हो रहा हैं। इसलिए आज महिपाल मदेरणा को वापिस जेल जाना होगा। महिपाल मदेरणा ने इन 4 दिनों में आमजन से मुलाकात की और कई नेताओं से भी उन्होंने मुलाकात। 4 दिनों में मदरेणा के साथ उनका परिवार भी रहा। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी महिपाल मदेरणा से मुलाकात की थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default