बाड़मेर, राजस्थान।
हाल ही में मीडिया में यह खबर वायरल हुई कि अब भाजपा-रालोपा का गठबंधन निकाय चुनाव में नहीं रहेगा। यह खबर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के बयान के बाद चर्चा में आई थी। सतीश पूनियां ने कहा था कि निकाय चुनाव में रालोपा कई कोई आवश्यकता नहीं हैं, यह चुनाव बीजेपी अकेले ही लड़ेगी। उधर रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल का कहना हैं कि यह गठबंधन बरकरार रहेगा, कुछ समस्याओं को हम बैठकर सुलझा लेंगें। अब कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी इस मामले को लेकर अपना बयान दिया हैं।
कैलाश चौधरी बोले- हमारे दिल मिलते हैं और हम साथ-साथ हैं।
इंडिया न्यूज से बात करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि हम सब साथ हैं, जहाँ दिल मिलते हैं, वहाँ गठबंधन की कोई जरूरत नहीं होती। हनुमान बेनीवाल के ट्वीट करने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ऐसे साथ रहकर कोई आरोप नहीं लगाने चाहिए, हम भी बेनीवाल जी को समझाएंगे कि ऐसा करने से थोड़ी गड़बड़ हो जाती हैं।

Tnxx for comment