जोधपुर, राजस्थान।
ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा ने अपने जोधपुर निवास पर शनिवार और रविवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा हैं। विधायक मदरेणा के जनता दरबार में उनके निवार्चन क्षेत्र से कोई भी परिवादी अपनी समस्या लेकर विधायक से मिल सकता हैं। शनिवार सुबह 10 बजे विधायक मदरेणा ने आमजन की समस्याओं को सुनना शुरू किया, जो दोपहर तक चलती रही। वहीं विधायक मदरेणा ने कई समस्याओं का समाधान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके समाधान करने की कोशिश की।
यह जनसुनवाई आज रविवार को भी जारी रहेगी। आज सुबह 10 बजे से फिर से जोधपुर निवास पर विधायक दिव्या मदरेणा आमजन की समस्याओं को सुनेगी। ओसियां के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सार्वजनिक समस्याओं सहित अन्य समस्या लेकर विधायक के पास पहुंच रहे हैं, इनमें पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा की समस्या प्रमुखता में हैं। विधायक परिवादियों को उचित आश्वासन भी दे रही हैं, साथ मे जल्द निदान होने की बात भी कह रही हैं।

Tnxx for comment