RCA विवाद के बाद रामेश्वर डूडी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

INC News
0

बीकानेर, राजस्थान।

हाल ही में RCA विवाद के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने टकराने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं। रामेश्वर डूडी को यह जिम्मेदारी कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी। देश मे कांग्रेस द्वारा 5 से 15 नवम्बर को चलाये जा रहे देशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत रामेश्वर डूडी को पंजाब राज्य और चंडीगढ़ का राज्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं। डूडी को यह जिम्मेदारी कांग्रेस के महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार सौंपी हैं।

जिम्मेदारी मिलते ही कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने आलाकमान को धन्यवाद ज्ञापित किया और डूडी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करने का वादा भी किया। रामेश्वर डूडी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चो पर असफल है, देश मे गरीब, किसान और आमजन परेशान है।  डूडी ने कहा कि देश मे बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ गया, इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस देश मे जनजागरण अभियान चलाने जा रही हैं।

दरअसल RCA चुनाव के दौरान रामेश्वर डूडी और सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान रामेश्वर डूडी का चुनावी पर्चा खारिज करवा दिया गया था, जिसके बाद रामेश्वर डुडी ने सीएम गहलोत पर कई बड़े आरोप लगाए थे, इस मामले में रामेश्वर डूडी और गहलोत भी आमने सामने हो गए थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default