नागौर- पायलट कल गांव निमोद आएंगे, शहीद कमांडेट मोहनराम की मूर्ति का करेंगें अनावरण

INC News
0


निमोद, डीडवाना।

मंगलवार को नागौर जिले के डीडवाना तहसील के गांव निमोद में शहीद कमांडेंट मोहनराम मुंड की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उपस्थित रहेंगें, उनके साथ शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, सामाजिक न्याय मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल डीडवाना विधायक चेतन डूडी, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी मौजूद रहेंगें।

शहीद कमांडेट मोहनराम मुंड BSF में कार्यरत थे, एक साल पहले कमांडेट मोहनराम मुंड एक हादसे के कारण शहीद हो गए। शहीद की गांव में मूर्ति लगाई गई हैं, जिसका अनावरण मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में होगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default