विधायक नारायण बेनीवाल में खींवसर में शुरू करवाई समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद

INC News
0

खींवसर, नागौर।

राजस्थान में इन दिनों समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद की जा रही हैं। राजस्थान सरकार पिछले महीने से ही मूंग की खरीद समर्थन मूल्य पर कर रही हैं। किसानों से मूंग की फसल 7050 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जा रही हैं। लगभग 150 के केंद्रों पर राजस्थान में मूंग की खरीद की जा रही हैं, इसके लिए किसानों को पहले इ मित्र पर ऑनलाइन टोकन कटवाना होगा, उसके बाद मंडी में जाकर किसानों को तुलाई करवानी होती हैं, फिर सरकार किसानों के खातों में फसल का समर्थन मूल्य डालेगी।

खींवसर में विधायक नारायण बेनीवाल शुरू करवाई मूंग की तुलाई

खींवसर क्रय विक्रय समिति में आज खींवसर के नव निर्वाचित विधायक नारायण बेनीवाल की अध्यक्षता में मूंग की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद की शुरुआत की गई, इससे पहले विधायक ने समिति में पूजा अर्चना की, उसके बाद खरीद और तुलाई का काम शुरू करवाया गया। इस दौरान काफी किसान अपनी फसलों के साथ मौजूद रहे, समिति में सुबह से शाम तक मूंग की फसल की तुलाई की गई। इसकी शुरुआत के बाद किसानों में खुशी की झलक देखी गई।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default