बीकानेर: कुएं से दूध निकलने की खबर हुई वायरल, INC Media पर देखें इस खबर की पूरी सच्चाई

INC News
0


बीकानेर, राजस्थान।

आजकल सोशल मीडिया का जमाना हैं और इस जमाने मे कोई खबर आग की तरह फैलने में बिल्कुल भी समय नहीं लगता हैं। कल सोमवार को राजस्थान प्रदेश में एक खबर आग की तरह फैली कि बीकानेर के पास नोरंगदेसर गांव में एक कुएं से लगातार दूध निकल रहा हैं, दूध निकलते हुए 3 घण्टे हो गए है। इस खबर के साथ 2 वीडियो भी वायरल हो रहे थे, इस वीडियो में अच्छी तरह से दिखाया था कि ट्यूबवेल से दूध निकल रहा था। वायरल खबर में ट्यूबवेल के मालिक का नाम भी था।

जाने इस खबर की सच्चाई, क्या अब भी निकल रहा हैं दूध?

INC News की टीम ने इस खबर की पड़ताल करना शुरू किया और उसी गांव नोरंगदेसर के सरपंच रामनिवास कुंकणा को कॉल किया। हालांकि शुरुआत में 2 बार उनसे सही बात नहीं हो सकी। लेकिन तीसरी बार जब बात हुई तो इस खबर से आखिरकार पर्दा उठ ही गया। गांव के सरपंच रामनिवास कुंकणा ने बताया कि कभी कुएं से दूध निकल सकता हैं क्या? काफी महीनों से ट्यूबवेल बन्द पड़ी थी, जिसके कारण उसमे नीचे सफेद कलर की मिट्टी जम गई थी। इतने दिनों बाद जब ट्यूबवेल को शुरू किया तो इस ट्यूबवेल से वो मिट्टी निकली, जो पानी के साथ होने के कारण दूध जैसी लग रही थी, लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, तो वायरल हो गई।

क्या अब भी कुएं से सफेद कलर का पानी निकल रहा हैं? जाने

सरपंच रामनिवास कुंकणा के बताए अनुसार अब उस ट्यूबवेल से सामान्य पानी निकल रहा हैं। वो सफेद पानी जो दूध जैसा दिख रहा था, वो सिर्फ 2 घण्टे तक ही निकला था। सरपंच ने बताया कि ऐसी घटनाएं कई बार होती हैं। INC News के पास इसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी पड़ी हुई हैं।

ऐसी कई झूठी खबरें सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। इन खबरों पर बिना पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए। INC News ने इस झूठी खबर से पर्दा उठाने के लिए ही इसकी पड़ताल की थी। हम आगे भी ऐसी ही खबरों की पड़ताल करते रहेंगें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default