डीडवाना, नागौर।
आज राजस्थान में निकाय चुनाव का परिणाम आ रहा हैं, अब तक कई निकायों के परिणाम आ गए है, सिर्फ कुछ निकाय बचे हैं, जिनका परिणाम 12 बजे तक आ जाएंगे। इसी कड़ी में नागौर के डीडवाना में भी नगरपालिका के चुनाव परिणाम आये है। डीडवाना में एक बार फिर कांग्रेस ने बड़ी बाजी मारी हैं, जबकि भाजपा का सुफड़ा साफ हो गया। भाजपा से तो आगे निर्दलीय भी रहे हैं।
डीडवाना नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं, इनमें से कांग्रेस के 25 प्रत्याशियों ने जीत की दर्ज, निर्दलीय 10 प्रत्याशी भी जीतकर आए। वहीं भाजपा मात्र 5 सीटों पर सिमट गई हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान भी कोई खास नही कर पाई थी। यहाँ से विधायक चेतन डुडी ऐसे निकाय चुनाव के परिणाम आने पर खुश है।

Tnxx for comment