प्रदेश में 16 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। अब आज इन निकाय चुनावों का परिणाम आने जा रहा हैं। सुबह 8 बजे से ही निकायों के मतदान परिणाम की प्रकिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा भी कर ली हैं। कई जगहों पर आज शराब की बिक्री भी बन्द रहेगी। आज राजस्थान के 3 नगर निगमों, 18 नगर परिषद तो 28 नगर पालिकाओं का परिणाम आएगा। इन चुनावों के लिए सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनो ने ही खूब मेहनत की थी।
चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने उमीदवारों पर नजर रखना शुरू कर दिया और कई जगहों पर तो बाड़ेबंदी भी की हैं, ताकि कोई इधर से उधर नहीं हो सके। निकाय चुनाव एक सामान्य निचले स्तर का चुनाव होता हैं, इसमें उमीदवार को वार्ड के लोग व्यक्तिगत रूप से अच्छी जानते हैं, ऐसे में इन चुनावों में मतदाता उमीदवार को देखकर ज्यादा वोट करता हैं, न कि पार्टी को देखकर। उमीदवार के पिछले कार्यकाल या पीछे के किये हुए काम व भविष्य में करने वाले कामों की उम्मीदों पर वोट करता हैं।

Tnxx for comment