Breaking News- रालोपा नहीं लड़ेगी निकाय चुनाव, हनुमान बेनीवाल ने की घोषणा

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर एक बार फिर चुनावी चर्चा शुरू हो गई हैं। एक ओर भाजपा और कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली हैं, वहीं हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस चुनाव में अपना कोई उमीदवार नहीं उतारेगी। यह घोषणा रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने कल रात की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रालोपा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठकर लिया गया हैं।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अगर कोई प्रत्याशी अच्छा हुआ, तो पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके अच्छे प्रत्याशियों को सहयोग किया जाएगा। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पार्टी का यह निर्णय सिर्फ निकाय चुनाव तक ही सीमित रहेगा।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default