अयोध्या फैंसले पर राजस्थान के दिग्गज नेताओं ने ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया

INC News
0


जयपुर राजस्थान।

अयोध्या मामले पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैंसला सुना दिया हैं। कोर्ट ने इस विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया हैं, जबकि कोर्ट ने यह भी दावा किया हैं कि इस जमीन पर मुस्लिम पक्ष का दावा गलत हैं। कोर्ट ने यह भी कहा हैं कि बाबरी मस्जिद को राम मंदिर के ऊँपर ही बनाया गया हैं, न कि कोई खाली जगह पर। अब कोर्ट ने यह जमीन राम मंदिर को दे दी हैं और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में कई दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन दी जाएगी।


अयोध्या फैंसले पर राजस्थान के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया

अयोध्या में आये फैंसले पर राजस्थान के तमाम नेताओ ने अपनी प्रतिक्रिया दी, वही राजस्थान की जनता ने भी इस फैंसले का स्वागत किया। प्रशासन भी इस फैंसले के बाद अलर्ट पर हैं और राजस्थान में शनिवार शाम से नेट भी बन्द कर दिया गया हैं। इस फैंसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम सब सुप्रीम कोर्ट के फैंसले का स्वागत करते हैं और इसे स्वीकार करते हैं। प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे और सभी एकजुट रहे।

इस फैंसले पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय का निर्णय पूरे देश के लिए शिरोधार्य। सत्य शाश्वत होता है। यह फैसला भी सत्य की ही जीत है। आप सभी से अपील है कि विविधता में एकता का परिचय देते हुए देश में शांति बनाए रखें।

इस फैंसले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। हमारे देश में सभी धर्मों, जाति व समुदायो में आपसी प्रेम, भाईचारे व सद्भाव की परंपरा रही है तथा आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहे इसकी अपील करता हूँ। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का हमे सम्मान व आदर करना चाहिए।

इस फैंसले पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अयोध्या मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का  राम जन्मभूमि पर दिए गए फैसले का हम सब और देश का प्रत्येक नागरिक स्वागत करता है ! देश के सभी समुदायों से विनम्र अपील है कि न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव, शांति व सौहार्द बनाये रखें।

इस फैंसले पर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में जो सर्वसम्मति से फैसला सुनाया है, वह ऐतिहासिक होने के साथ ही हम भारतीयों की एकता-भाईचारे को और अधिक मजूबती प्रदान करेगा।मैं सभी से अपील,आग्रह करता हूं कि इस फैसले का हम सभी समान भाव और खुले दिल से स्वागत करें व सद्भावना बनाएं रखें

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default