अयोध्या, उत्तरप्रदेश।
अयोध्या मामले पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैंसला सुना दिया हैं। कोर्ट ने इस विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया हैं, जबकि कोर्ट ने यह भी दावा किया हैं कि इस जमीन पर मुस्लिम पक्ष का दावा गलत हैं। कोर्ट ने यह भी कहा हैं कि बाबरी मस्जिद को राम मंदिर के ऊँपर ही बनाया गया हैं, न कि कोई खाली जगह पर। अब कोर्ट ने यह जमीन राम मंदिर को दे दी हैं और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में कई दूसरी जगह 5 एकड़ जमीन दी जाएगी।
अब अयोध्या में राम का भव्य मंदिर ऐसा बनेगा
कोर्ट ने यह भी आदेश दिया हैं कि केंद्र सरकार एक मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाये और यह ट्रस्ट मंदिर निर्माण से जुड़ा हुआ सारा काम-काज देखेगी। केंद्र सरकार बोर्ड ऑफ ट्रस्ट को जमीन सौंपेगा, उसके बाद बोर्ड ऑफ ट्रस्ट यह तय करेगा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कैसे होगा?
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी पिछले 28 सालों से चल रही हैं, इसके लिए अयोध्या में पत्थर भी रखे गए हुए है। अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर 268 फिट लम्बा, 140 फिट चौड़ा, तो 128 फिट ऊंचा होगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश से राम भक्तो ने ईंटे भेजी हैं। शिलादान में 55 देशों से ईंटे आई हैं, इन ईंटों पर भगवान राम और सीता का नाम लिखा हुआ है।
अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर 2 मंजिल का होगा, राम मंदिर में निचले तल में लगने वाले पत्थरों को तराशने का काम पूरा हो चुका हैं, इस मंदिर में कुल 212 सतम्भ होंगें, पहली मंजिल में 106 स्तम्भ होंगें, हर सतम्भ पर 16 मूर्तियां लगाई जाएगी। अयोध्या में भगवान राम की युवावस्था की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जबकि पहले तल पर राम दरबार की मूर्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Tnxx for comment