जोधपुर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट रविवार को जोधपुर प्रवास पर थे, इस दौरान पायलट जोधपुर के मदरेणा निवास पर पहुंचे, जहां सचिन पायलट ने पूर्व केबिनेट मंत्री महीपाल मदरेणा से मुलाकात की। महिपाल मदेरणा फिलहाल 4 दिन के लिए जेल से बाहर आये हुए है, इस दौरान सचिन पायलट भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे। पायलट ने मदरेणा से उनकी कुशलक्षेम जानी और काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान सचिन पायलट और महीपालमदरेणा ने राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत की। यह मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली।
गौरतलब हैं कि महिपाल मदेरणा जोधपुर जेल में कई सालों से बन्द हैं, जो फिलहाल 4 दिनों के लिए जेल से बाहर आये है। जोधपुर कोर्ट ने उन्हें अपने रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए 4 दिन की अनुमति दी थी, यह अनुमति कल 12 नवम्बर को समाप्त हो जाएगी। हम आपको बता दे कि महिपाल मदेरणा राजस्थान के चर्चित कांड भंवरी देवी प्रकरण में सजा काट रहे है।

Tnxx for comment