जयपुर, राजस्थान।
पिछले कई दिनों से राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल को लेकर काफी बयान दे रहे है। हरीश चौधरी को कांग्रेस ने खींवसर उपचुनाव में भी हनुमान बेनीवाल के सामने बड़ी जिम्मेदारी दी थी, लेकिन खींवसर में कांग्रेस हार गई, लेकिन रालोपा के पास जीत का अंतर भी बिल्कुल कम रहा। इस चुनाव के समय भी राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर कई हमले बोले थे, उन्होंने खींवसर के विकास पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि जो इनके साथ घूम रहे हैं, वो एक बार खींवसर जाकर देखें, हकीकत पता लग जायेगी।
खींवसर उपचुनाव के बाद हरीश चौधरी ने फिर लगाए बेनीवाल पर यह आरोप
उपचुनाव पूरा होने के बाद भी राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने हनुमान बेनीवाल पर बयानबाजी करने से परहेज नहीं किया। उन्होंने हाल ही में बयान देते हुए कहा हैं कि खींवसर में रालोपा का असर बिल्कुल कम हुआ है, लोकसभा चुनाव के बाद इतने ही दिनों में जनता ने रालोपा को वोट नहीं दिए, खींवसर में रालोपा गजेंद्र सिंह शेखावत और गजेंद्र सिंह खींवसर की बदौलत जीती हैं।
हरीश चौधरी ने कहा कि हनुमान बेनीवाल जी पहले तो इन नेताओं के बारे में गलत बयान देकर जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन जब खुद की आवश्यकता पड़ती हैं, तो इन नेताओं को साथ लाते हैं और जनता को फिर से गुमराह करते हैं। वो किसानों के नाम से राजनीति करते हैं, अब उनको राजनीति नहीं किसानों के लिए काम करना चाहिए।

Tnxx for comment