सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बोले- दिल्ली पुलिस की सुरक्षा करेगी करणी सेना

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस और वकील आमने-सामने हैं, दोनों ओर एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस भी प्रदर्शन कर रहे है, तो दिल्ली में वकील भी प्रदर्शन भी कर रहे है। दोनों पक्ष ही सुरक्षा की मांग कर रहे है। यह सुनने में अनोखा लग रहा हैं, लेकिन यह सच हैं, 3 दिन से दिल्ली में यही चल रहा हैं। फिलहाल यह मामला कोर्ट में भी चला गया हैं। कई लोग दिल्ली पुलिस के पक्ष में है, तो कई लोग वकीलों के पक्ष में हैं।

दिल्ली पुलिस की रक्षा करेगी करणी सेना- सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

अब इस दिल्ली घटना पर करणीसेना के मुखिया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने एक बयान दिया हैं। गोगामेड़ी ने कहा हैं कि वो दिल्ली पुलिस की रक्षा करेंगे, करणी सैनिक देश के 20 राज्यों में मौजूद है, करणीसेना दिल्ली पुलिस की सुरक्षा करने में सक्षम हैं। दिल्ली पुलिस को निडर होकर रहना चाहिए, उनकी सुरक्षा करणीसेना कर लेगी। हालांकि इस बयान को कई लोग मजाक में देख रहे हैं, तो किसी ओर तरीके से। लेकिन सुखदेव गोगामेड़ी ने ऐसा बयान सोशल मीडिया पर लाइव आकर दिया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default