दिल्ली।
आज दिल्ली में न्यूजीलैंड से एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अपने कृषि मंत्री के साथ पहुंचा, जहां भारत के कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री डेमियन ओकोनर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहे और एक -दूसरे के साथ चर्चा भी की। इस मीटिंग में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कृषि, बागवानी, पशुपालन और मछलीपालन जैसे क्षेत्रों में साझा सहयोग से चर्चा की गई।
कृषि से जुड़े हुए कई समझौतों पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहमति भी बनी। कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने न्यूजीलैंड के मंत्री महात्मा गांधी जी की 150 जंयती मनाने और डाक टिकट जारी करने पर आभार भी जताया। इसके साथ ही भारत की ओर से अंगूर के निर्यात और न्यूजीलैंड से कीवी के आयात पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके अलावा कृषि में उच्च शिक्षा को लेकर भी चर्चा की गई।

Tnxx for comment