बाड़मेर, राजस्थान।
रालोपा चीफ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल रविवार को बाड़मेर दौरे पर रहेंगें। हनुमान बेनीवाल बाड़मेर में लोकदेवता रामदेव जी की जन्मस्थली रामदेरिया काश्मीर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगें। इस दौरान उनके साथ उनकी पार्टी रालोपा के समस्त नेतागण भी मौजूद रहेंगें। सांसद हनुमान बेनीवाल सड़क मार्ग द्वारा बाड़मेर के कई शहरों से होकर रामदेरिया काश्मीर पहुंचेंगे, इस दौरान जगह-जगह रालोपा ने उनका स्वागत कार्यक्रम भी रखा हैं।
हाल ही में बायतु में हुआ था हनुमान बेनीवाल पर हमला
हाल ही में कुछ दिन पहले सांसद हनुमान बेनीवाल बाड़मेर दौरे पर गए थे, इस दौरान हनुमान बेनीवाल की गाड़ी पर पथराव किया गया था, इस हमले में हनुमान बेनीवाल बाल-बाल बचे थे, उनके साथ गाड़ी में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी थे। इस मामले के बाद कई राजनीतिक बयान भी सामने आए थे। हनुमान बेनीवाल ने इस हमले का आरोप सीधा राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर लगाया था वही केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी हरीश चौधरी पर कई बयान दिए थे।

Tnxx for comment