आमेर, जयपुर।
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधानसभा से विधायक सतीश पूनियां आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सतीश पूनियां आमेर विधानसभा के लिए जनसुनवाई करेंगें। यह जनसुनवाई सुबह 8 बजे ही शुरू हो जाएगी, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आमेर के भाजपा कार्यालय में ही जनसुनवाई करेंगें। इस जनसुनवाई में आमेर विधानसभा क्षेत्र से अनेकों परिवादियों के आने की संभावना हैं।
सतीश पूनियां को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वो अपने विधानसभा क्षेत्र को बहुत कम समय दे पाते हैं। हाल ही में उन पर विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव की जिम्मेदारी भी थी।

Tnxx for comment