जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र सिर्फ 2 ही दिन चला था। यह सत्र कई महीनों के बाद आया था, क्योंकि प्रदेश में लगातार चुनाव हो रहे थे। अब नया सत्र जनवरी में शुरू होगा। इस सत्र में संविधान पर चर्चा की गई थी। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने अपने सम्बोधन में सविंधान पर चर्चा की, उसके बाद उन्होंने अयोध्या मामले पर भी बोलना शुरू कर दिया। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहती तो कब का इस फैंसले पर निर्णय आ जाता, यह प्रधानमंत्री मोदी जी ने इतना जल्दी फैंसला करवाया हैं।
कटारिया के इस बयान के बाद सदन में काफी हंगामा हो गया। पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से विधायक खड़े होकर एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू हो गए। गुलाबचंद कटारिया ने मंत्री रघु शर्मा को तू-तू और तूने बोलकर बात करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद सदन में काफी हंगामा हुआ। नीचे दिए गए वीडियो में आप पूरा वाक्या देख सकते हैं-

Tnxx for comment