डीडवाना- शहीद शब्बीर आज होंगें सुपुर्द ए खाक, बीकानेर में युद्धभ्यास के दौरान हुए थे शहीद

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

भारत और फ्रांस के बीच बीकानेर की महाजन फायरिंग रेंज में चल  रहे युद्धभ्यास के दौरान शहीद हुए शब्बीर को आज सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा। शहीद शब्बीर नागौर जिले के डीडवाना तहसील के गांव दाउसर के रहने वाले थे। गुरुवार को युद्धभ्यास से पहले चल रहे अभ्यास में शब्बीर शहीद हो गए थे। शुक्रवार रात को शब्बीर का पार्थिव शरीर डीडवाना पहुंचा। आज सुबह बांगड़ अस्पताल से शब्बीर की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव दाउसर रवाना हुई हैं, रस्ते में हर गांव में शहीद पर पुष्प वर्षा भी की जा रही हैं। 10 बजे शहीद शब्बीर को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए ख़ाक किया जाएगा।

शब्बीर सेना में टैंक को चलाने का काम करते थे। वो सेना की हवलदार रैंक पर थे। गुरुवार को फ्रांस और भारत के युद्धभ्यास से पहले चल रहे अभ्यास के दौरान टैंक का बैरल फट गया, जिसके कारण टैंक पर आग लग गई। इस घटना में टैंक ऑपरेटर और सहायक ऑपरेटर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन शब्बीर टैंक में ही रह गए, जिसके कारण काफी आग से वो झुलस गए और शहीद हो गए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default