रालोपा-भाजपा गठबंधन को लेकर रेलसयोंजक हनुमान बेनीवाल ने कर दी स्थिति साफ

INC News
0


जयपुर, राजस्थान।

हाल ही में भाजपा-रालोपा गठबंधन टूटने की कई खबरे वायरल हुई थी, यह खबर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के बयान के बाद चर्चा में आई थी। सतीश पूनियां ने कहा था कि निकाय चुनाव में रालोपा की आवश्यकता नहीं हैं, बीजेपी अकेले ही निकाय चुनाव लड़ेगी। इस बयान के बाद रालोपा-भाजपा गठबंधन को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए गए थे। यह गठबंधन लोकसभा चुनावों से पहले किया गया था, जो अभी तक बरकरार हैं। अब इस गठबंधन को लेकर रालोपा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

गठबंधन रहेगा जारी, पंचायत चुनाव में भी रहेगा गठबंधन- हनुमान बेनीवाल

शुक्रवार को बीकानेर प्रवास पर हनुमान बेनीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा और रालोपा का गठबंधन रहेगा, कुछ बातें है वो जल्द बैठकर सुलझा ली जाएगी, हमारी पार्टी से कोई चुनाव लड़ना चाहेगा, उसको चुनाव लड़ाएंगे, यह हम सब बैठकर रणनीति तैयार कर लेंगें, हालांकि बीजेपी का शहरों में ज्यादा वजूद हैं, लेकिन रालोपा का प्रभाव भी दिनोंदिन शहरों में बढ़ रहा हैं, जो लोग गांवों से शहर गए हैं, वो रालोपा को ही स्पोर्ट करते हैं। इसलिए हमारा गठबंधन हमेशा बरकरार रहेगा, कुछ बातें होती हैं,  जिनका बाद में समाधान हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default